November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता : पत्नी की हत्या के फरार आरोपी को तोलगे जंगल से दबोचा, भेजा जेल

रायगढ़। लैलूंगा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर दो दिनों से जंगल में छिपे आरोपी आलाप अगरिया को आज तोलगे जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम तोलगे निवासी अमासो अगरिया (30 वर्ष) की उसके पति आलाप अगरिया (32 वर्ष) ने हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां चैतन प्रसाद भुईहर निवासी ऐकरा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हत्या के बाद से आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाए गए थे। आज मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तोलगे के जंगल में देखा गया है, जिस पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 16 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद में उसने पत्नी को टांगी के बेंट से मारकर हत्या की। आरोपी के मेमोरण्डम पर टांगी का बेंट और वारदात के समय पहना लुंगी जब्त किया गया। मामले में थाना लैलूंगा में धारा 103(1) बीएनएस में आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, आरक्षक गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा और चमार साय की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?