November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

रायकेरा में घरघोड़ा पुलिस की शराब कार्रवाई : 145 पाव अंग्रेजी-देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रायकेरा में दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायकेरा निवासी रूपेश बेहरा अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब बिक्री के लिए संग्रहीत कर रखा है। सूचना की तस्दीक पर की गई रेड कार्रवाई में आरोपी रूपेश बेहरा पिता जिकर लाल बेहरा (35 वर्ष) निवासी रायकेरा के घर से गोआ स्पेशल अंग्रेजी शराब के 48 पाव, मैकडावल नंबर 1 के 20 पाव, ग्रीन लेवल के 7 पाव, बैगपाइपर के 4 पाव, कुल 79 पाव अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 11,720 रुपये तथा 66 पाव देसी प्लेन शराब जिसकी कीमत 5,280 रुपये को मिलाकर कुल 145 पाव (26 लीटर 100 एमएल) अवैध शराब (17 हजार रूपये) बरामद की गई। इसके अलावा शराब बिक्री की 2,000 रुपये नगद रकम भी जब्त की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करना पाया जाने पर थाना घरघोड़ा में धारा 34(2), 34(ख) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के साथ प्रधान आरक्षक अरविंद पाठनायक, आरक्षक भानु चंद्रा, प्रदीप तिग्गा, उधो पटेल एवं महिला आरक्षक सुप्रिया सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?