November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

कोतवाली थाना परिसर में 14 श्रेष्ठ नागरिक हुए सम्मानित, सीएसपी मयंक मिश्रा ने जवाबदेही और सहयोग का संदेश दिया

रायगढ़। रायगढ़ कोतवाली थाना परिसर में आज 22 नवंबर 2025 को जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ऑटो चालकों की उपस्थिति में मासिक बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर हर माह थाना एवं चौकियों में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
बैठक में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 14 नागरिकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा के प्रभारी प्राचार्य एवं भूगोल व्याख्याता श्री नरेंद्र कुमार पटेल शामिल रहे, जिन्हें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी जानकारी देने के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ठ सेवा कार्य के लिए KGH के वार्ड बॉय हेमंत जायसवाल, नरेंद्र कुमार यादव, अजीत कुमार बरेठ, पुलिस मित्र जोगीडीपा के रमेश चौहान, तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले स्वच्छता मित्र सुरेंद्र डोंगरे, विक्की सेंदरिया, दुखेंद्र बेहरा, रूश्मिता सांडे, काजल सांडे, रीता सांडे और उमाबाई को भी सम्मान प्रदान किया गया।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने कहा कि आमजन अक्सर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, भाषा और व्यवहार से पहचान कर लेते हैं। ऐसे में यदि किसी मोहल्ले, दुकान या संस्था के आसपास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दें तो अपराध होने से पहले ही तुरंत पुलिस को सूचना दें और जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। वहीं साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा ने बढ़ते साइबर अपराधों पर विस्तार से जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए।
ऑटो चालक संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने सवारी से दुर्व्यवहार की शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रायगढ़ शहर अपने शांत और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए जाना जाता है, इसलिए ऑटो चालक अपने व्यवहार से इस छवि को बनाए रखें। उन्होंने सभी ऑटो चालकों से अपील की कि वे सवारी के साथ शालीन व्यवहार करें, अपने ऑटो में आगे-पीछे स्पष्ट नंबर लिखें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर शहर की छवि को सकारात्मक बनाए रखें।
बैठक में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति के साथ कोतवाली थाना स्टाफ के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?