November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा-रायगढ़ रोड पर स्कूली छात्रों ने किया चक्काजाम, शिक्षकों को हटाने के आदेश के विरोध में उतरे, जमकर नारेबाजी की

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ओडिशा-रायगढ़ रोड पर चक्काजाम कर दिया। नवपदस्थ प्राचार्य के शिक्षकों को हटाने संबंधी आदेश के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार सुबह गढ़उमरिया स्थित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्रा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतर आए और नारे लगाए। छात्रों का कहना था कि नए प्राचार्य ने बिना जानकारी दिए फर्जी तरीके से उनसे हस्ताक्षर कराए और उन्हीं हस्ताक्षरों के आधार पर शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया जा रहा है।
छात्रों ने बताया कि वे अपने शिक्षकों से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और ऐसे में शिक्षकों को हटाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इधर, चक्काजाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम महेश शर्मा ने किसी भी शिक्षक को नहीं हटाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद छात्रों ने अपना विरोध समाप्त किया।
गढ़उमरिया की सड़क ओडिशा से जुड़ती है और इस रोड पर सुबह से रात तक हजारों वाहन चलते हैं। चक्काजाम के कारण ओडिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई।करीब डेढ़ घंटे बाद आंदोलन समाप्त होने पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?