November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी

रायगढ़ जिले को मिला साइबर थाना, सीएम विष्णु देव साय ने साइबर फ्रॉड से निपटने की दिशा में जिले को दी बड़ी सौगात, रायगढ़ सहित प्रदेश के 8 नवीन साइबर पुलिस थानों का किया वर्चुअल उद्घाटन

रायगढ़। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से प्रदेश के 8 नवीन साइबर पुलिस थानों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें रायगढ़ जिला भी शामिल है। इस अवसर पर पुलिस हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भी वर्चुअली लोकार्पण किया गया।
पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रिबन काटकर साइबर थाने का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रोजनामचा दर्ज कर साइबर थाना संचालन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में पूर्व से संचालित साइबर सेल का उन्नयन कर साइबर थाना स्थापित किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान की नियुक्ति के साथ 16 प्रशिक्षित स्टाफ पदस्थ किए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराध वर्तमान समय की गंभीर चुनौती बन चुके हैं, ऐसे में साइबर थाना स्थापित होने से अपराधों की विवेचना में तेजी आएगी तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत एवं न्याय मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा साइबर फ्रॉड से जुड़े अनुभव साझा किए गए तथा नागरिकों को सतर्क रहने, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने एवं साइबर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में रायगढ़ के पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, पार्षद श्रीमती पूनम सोलंकी, सुरेश गोयल, अक्षय कुलदीप,पवन शर्मा, सुभाष पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल)अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षकमयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, उत्तम प्रताप सिंह, श्रीमती साधना सिंह, मीडिया प्रतिनिधि, साइबर थाना का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल साइबर थाना अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?