November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश मेडिकल कॉलेज में 150 नर्सिंग स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 9 मांगों पर अड़े कर्मचारी शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 93 हजार की ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 153 ग्राम तेतला में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर नि:शुल्क हेलमेट वितरण

रायगढ़। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रायगढ़ पुलिस विविध जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन के मध्य पहुंचकर यातायात नियमों के पालन एवं उनके महत्व की जानकारी दे रही है, जिससे नागरिक सुरक्षित रह सकें और भावी दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
इसी क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 153 अंतर्गत ग्राम तेतला में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा उन्हें हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए नि:शुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं।
आज नेशनल हाईवे 153 पर हेलमेट के महत्व पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चालानी कार्यवाही उपरांत वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान कर उसके नियमित उपयोग का महत्व समझाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी अमूल्य है, इसे थोड़ी सी लापरवाही से जाया न करें। स्वयं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें तथा जब भी दुपहिया वाहन चलाएं, हेलमेट अवश्य धारण करें।
इस दौरान एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के साथ थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित थाना यातायात एवं थाना पुसौर का स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अडानी ग्रुप का विशेष सहयोग रहा।
यातायात जागरूकता के क्रम में कल महिला समूह के साथ महिला पुलिसकर्मियों का हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?