November 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कांग्रेस की सक्रिय नेत्री श्रीमती संगीता गुप्ता बनी रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के बाद पिकनिक की धूम, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लोगों की भीड़ बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार पंजीयन कराने गांवों में विशेष शिविर शुरू, धरमजयगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक होगा आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की 5,000 के ईनाम की उद्घोषणा, आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

ट्रेलर से टायर चोरी मामले में जूटमिल पुलिस की बड़ी सफलता, दो फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए रिमांड पर, फरार आरोपी सतीश कुमार की तलाश जारी

रायगढ़। थाना जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर से टायर चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी बरमकेला ने 05 अक्टूबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तथा उसके परिचित के तीन ट्रेलर वाहन 30 सितंबर को एनटीपीसी लारा से फ्लाई ऐश लोड कर पाटन (रायपुर) के लिए रवाना हुए थे। 02 अक्टूबर को तीनों चालक मोबाइल बंद कर फरार हो गए, बाद में छातामुड़ा के पास तीनों ट्रेलर खड़े मिले, जिनसे कुल 15 टायर डिस्क सहित चोरी पाए गए, जिनकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये है। इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 350/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने पहले चरण में नरेश महंत, गौरव सिंह एवं मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 नग टायर तथा घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक CG-13-AU-7299 जप्त किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शेष 11 टायर सक्ती जिले में बेचे गए हैं, जिस पर प्रकरण में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई थी।
लगातार पतासाजी के दौरान ग्राम छपोरा स्थित चन्द्रा ढाबा से फरार आरोपी फुलेश्वर चन्द्रा एवं मोहम्मद टिंकु उर्फ टिंकु खान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने 11 नग टायर डिस्क सहित खरीदकर आगे ट्रक चालकों को बेच देना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी की बचत रकम 900 रुपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों को 30.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले का एक आरोपी सतीश कुमार अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी
(1) फुलेश्वर चन्द्रा पिता दुकालु राम चन्द्रा उम्र 40 वर्ष, निवासी अमलीडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.)
(2) मोहम्मद टिंकु उर्फ टिंकु खान पिता साह मोहम्मद उम्र 40 वर्ष, निवासी खेसरहिया पोस्ट सिघाहा थाना महुआ जिला वैशाली (बिहार), हाल मुकाम मालखरौदा थाना मालखरौदा जिला सक्ती
जूटमिल पुलिस की सतत कार्रवाई से ट्रेलर टायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?