November 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कांग्रेस की सक्रिय नेत्री श्रीमती संगीता गुप्ता बनी रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के बाद पिकनिक की धूम, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लोगों की भीड़ बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार पंजीयन कराने गांवों में विशेष शिविर शुरू, धरमजयगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक होगा आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की 5,000 के ईनाम की उद्घोषणा, आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ हुआ गिरफ्तार

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इस बार आबकारी उड़नदस्ता टीम को झारखंड के सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी के पास भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी टीम कल सायं कालीन गस्त पर बतौली जा रही थी तभी बेलकोटा बस स्टॉप पर दो व्यक्तियों को दो बोरियों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया..गाड़ी रोकने पर दोनों हड़बड़ाये उनसे पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम अनूप गुप्ता निवासी गोदरमाना जिला गढ़वा झारखंड का होना बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनय गुप्ता निवासी पाटोली जिला सरगुजा का होना बताया दोनों व्यक्तियों के पास रखें बोरे की तलाशी लेने पर एक बोरी में 600 नग REXOGESIC INJECTION तथा दूसरी बोरी में 600 नग AVIL INJECTION बरामद कर जप्त किया गया.. जिसका बाजार मूल्य 600000 है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायालय अंबिकापुर पर रिमांड लेकर जेल दाखिल खेल किया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि गोदरमाना झारखंड निवासी अनूप गुप्ता का नाम एक दो बार नशीला इंजेक्शन सप्लायर के रूप में हमारे सामने आया था परंतु कभी पकड़ में नहीं आ रहा था। आज पकड़ में आया। आरोपी अनूप गुप्ता झारखंड राज्य का फायदा उठाकर गोदरमाना बॉर्डर में रहकर पूरे सरगुजा संभाग में इंजेक्शन का सप्लाई करता था। आरोपी अनुप गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि उसका जीजा विनय गुप्ता यही बतौली में रहता है आज वह गढ़वा से माल लेकर आकर अपने जीजा के यहां ही रुका था और उसी के साथ एक ग्राहक को बेलकोटा में माल सप्लाई करने वाला था।
आरोपी अनूप गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि गढ़वा के रंजीत विश्वकर्मा,मंजूर अंसारी और प्रमोद जायसवाल के जरिए मैं माल खरीदता हूं..रंजीत विश्वकर्मा मेंन डीलर है जो माल का सौदा करता है और वह माल मेरे पास मंजूर अंसारी और प्रमोद कलवार लेकर आते हैं।। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की जनवरी 2026 में यह पांचवी बड़ी कार्रवाई है।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला कार्य अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर केहरी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारु राम, नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता और नीरज चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?