November 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक, जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹9 लाख, ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कांग्रेस की सक्रिय नेत्री श्रीमती संगीता गुप्ता बनी रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के बाद पिकनिक की धूम, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लोगों की भीड़ बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार पंजीयन कराने गांवों में विशेष शिविर शुरू, धरमजयगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों में 30 नवंबर तक होगा आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की 5,000 के ईनाम की उद्घोषणा, आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानतीय धाराओं में भेजे गए रिमांड पर

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा “गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी” कहते हुए मारपीट में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेज दिया है।
घटना की रिपोर्ट खगपति पटेल पिता दुखुराम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ठाकुरपाली द्वारा थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि दिनांक 01.02.2026 को सुबह करीब 7 बजे वे पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, उनके साथ रात्रि शिफ्ट कर्मचारी कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार पटेल भी थे। इसी दौरान दो युवक शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे, मना करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव करने पर दोनों युवक मोटरसाइकिल से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद दो अन्य साथियों के साथ लौटकर तीनों कर्मचारियों पर फिर हमला कर दिया।
मामले में थाना कोतरारोड़ में धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत खगपति पटेल, कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया, जिससे आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल एवं उत्तरा कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम गोर्रा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी भानू प्रताप बघेल से घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल क्रमांक ब्ळ 13 ।ल् 6019 (कीमत लगभग 25,000) तथा आरोपी सुभाष बघेल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई, संयुक्त जांच दल ने 46 क्विंटल धान पकड़ा, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?