November 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डॉग मास्टर वीरेंद्र आनंद और रूबी को किया सम्मानित निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त, राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, विजय ट्रेडर्स से गुलाब जामुन मिक्स सहित 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित

धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

रायगढ़। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी, जेबकटमारी, झपटमारी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित सशस्त्र पेट्रोलिंग और विजुअल पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी के निर्देशों के पालन में सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उईके, डीएसपी अजय नागवंशी, टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजारों में पिछले करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन शाम के समय रक्षित केंद्र के सशस्त्र जवानों एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा पैदल एवं सशस्त्र पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस की टीमें बाजारों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही सादी वर्दी में पुलिस जवानों की तैनाती कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीड़भाड़ के बीच चोरी, उठाईगिरी एवं झपटमारी जैसी घटनाओं को रोका जा सके। विशेष रूप से सराफा दुकानों, मोबाइल शोरूम एवं अन्य कीमती सामानों के प्रतिष्ठानों के आसपास सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य त्योहारी खरीदारी के दौरान आम नागरिकों एवं व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का प्रभावी संदेश देना है।
इसी प्रकार तहसील थानों में थाना प्रभारी अपने थानों के जवानों के साथ बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अपील
त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करते समय नागरिक सतर्क रहें, अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा घटना-दुर्घटना की सूचना के लिए डायल 112 अथवा निम्न नंबरों पर संपर्क करें—
• पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़: 9479193299
• थाना प्रभारी कोतवाली: 9479193209
• थाना प्रभारी चक्रधरनगर: 9479193210

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित

खुशियों की दीपावली खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों साथ मनाई दिवाली, खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब की मुहिम में दिवाली विथ अपने में सैकड़ों बच्चों को दिवापली किट प्रदान

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?