November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

चुनाव रणभेरी में सर्वे की प्रक्रिया शुरू , सीजी रिपोर्ट का कांग्रेस रायगढ़ विधानसभा सर्वे, रामचंद्र 45 प्रतिशत लेकर पहले, तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

चुनाव रणभेरी में सर्वे की प्रक्रिया शुरू , सीजी रिपोर्ट का कांग्रेस रायगढ़ विधानसभा सर्वे, रामचंद्र 45 प्रतिशत लेकर पहले, तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर

रायगढ़। सीजी रिपोर्ट मीडिया ग्रुप फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हेतु पिछले दो-तीन दिन से चुनावी सर्वे जारी है, जिसमें शहर के प्रख्यात चेहरा रामचंद्र शर्मा नंबर एक पर बने हुए हैं।
विधानसभा चुनाव के अभी दो वर्ष बाकी हैं, लेकिन राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कई मीडिया ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। इनमें से एक सीजी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सर्वे करवा रहा है। जिसमें सीजी रिपोर्ट ने अपने फेसबुक वॉल पर रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार के रूप में प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता व रामचंद्र शर्मा की फोटो व नाम देकर जनता से राय मांगी है। साथ ही किसी अन्य प्रत्याशी के लिए भी यदि समर्थन है, तो नाम दे सकते हैं। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस सर्वे की चर्चा रायगढ़ शहर के लगभग सभी के पास पहुंच चुकी है। जहां तक सर्वे की बात है, खबर लिखे जाने तक सर्वे में 313 लोगों ने अपना मत प्रकट किया है। जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस प्रवेश किया है, वह करीब 45 प्रतिशत से अधिक मत लेकर अव्वल नंबर पर बने हुए हैं। साथ ही दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार करीब 20 प्रतिशत मत लेकर बने हुए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर विभाष सिंह ठाकुर, प्रकाश नायक एवं उसके बाद अरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल चीकू, सलीम नियारिया आदि के लिए भी कुछ लोगों ने मत दिया है। इस सर्वे के आने के बाद लोगों में चुनावी चर्चा पर बहस छिड़ गई है। रायपुर के प्रोफाइल वाले इस मीडिया ग्रुप ने खरसिया विधानसभा के लिए भी सर्वे निकाला हुआ है। जिसमें महेश साहू, कमल गर्ग व शिखा रविंद्र गबेल के नाम भाजपा की तरफ से दिए गए हैं। देखते हैं, क्या रिजल्ट आता है। वैसे तो राजनीति में दो साल बहुत लंबा समय होता है, लेकिन रायगढ़ से रामचंद्र शर्मा जैसे नए नाम के बहुत आगे रहने पर लोगों को आश्चर्य नहीं है। क्योंकि रामचंद्र शर्मा जाना-पहचाना चेहरा है। अब देखना यह है कि यह दौड़ कहां तक जाती है? फिलहाल, सर्वे में वोटिंग जारी है। अंतिम परिणाम की तरफ सबकी नजर रहेगी। तब तक जनता राजनैतिक चटखारे लेकर चौपाल-चौपाल में चर्चा कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?