November 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ रायगढ़ में खाद्य विभाग की होटल-रेस्टोरेंट पर जांच, जोहाल पैलेस और जिंदल रेसीडेंसी से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायगढ़ में प्रथम बैच का भव्य प्रवेशोत्सव एवं इंडक्शन सेरेमनी आयोजित पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा 25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा? सारंगढ़-बिलाईगढ़-सरसींवा; पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर टंगिया और रॉड से जानलेवा हमला, पिता-पुत्रों समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या, शराब पीने की बात पर हुआ विवाद, सरपंच के घर शिकायत करने जा रहे माता-पिता पर बेटे ने किया जानलेवा हमला

रायगढ । 24.11.2026 की रात थाना खरसिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम रानीसागर में बेटे द्वारा अपने ही पिता की टंगिया से वार कर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव, फॉरेंसिक टीम, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव अपने स्टाफ के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी श्रीमती शैलेन्द्र गिरी (62 साल) ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका बेटा राजकुमार गिरी शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पिता धरम उर्फ श्रवण गिरी (65 साल) ने उसे समझाइश देते हुए कहा कि आज पूजा-पाठ का दिन है और घर चलाने के लिए पैसे नहीं होने की बात कहने के बावजूद वह रोज शराब पीकर घर आता है। इसी बात को लेकर राजकुमार गिरी आक्रोशित हो गया और अपने पिता के साथ मारपीट करने लगा।
इसके बाद रात करीब 9 बजे श्रवण गिरी, अपनी पत्नी के साथ घटना की शिकायत करने सरपंच के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से टंगिया लेकर पहुंचे आरोपी बेटे राजकुमार ने सरपंच के घर के गेट के पास उन्हें रोकते हुए शिकायत करने जाने की बात पर गुस्से में अपने पिता धरम उर्फ श्रवण गिरी के सिर पर टंगिया से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर धरम गिरी जमीन पर गिर पड़े। इसके बावजूद आरोपी ने उनके सिर एवं पीठ पर टंगिया से वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के संबंध में मर्ग कायम कर मामले में थाना खरसिया में आरोपी राजकुमार गिरी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 604/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार गिरी (36 साल) जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने की ताक में था, उसे हिरासत में लिया गया है, आगे की विवेचना कार्रवाई की जा रही है । शीघ्र आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जावेगा ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?