November 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ रायगढ़ में खाद्य विभाग की होटल-रेस्टोरेंट पर जांच, जोहाल पैलेस और जिंदल रेसीडेंसी से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायगढ़ में प्रथम बैच का भव्य प्रवेशोत्सव एवं इंडक्शन सेरेमनी आयोजित पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा 25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा? सारंगढ़-बिलाईगढ़-सरसींवा; पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर टंगिया और रॉड से जानलेवा हमला, पिता-पुत्रों समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रायगढ़ में खाद्य विभाग की होटल-रेस्टोरेंट पर जांच, जोहाल पैलेस और जिंदल रेसीडेंसी से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

रायगढ़। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने शहर के दो प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग-अलग सामग्रियों के नमूने लिए। साथ ही होटल संचालकों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सबसे पहले केवड़ाबाड़ी चौक स्थित जोहाल पैलेस का निरीक्षण किया। यहां से पके चावल, पनीर, दाल और प्याज की ग्रेवी के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने जगतपुर रोड स्थित जिंदल रेसीडेंसी में जांच की, जहां से दाल, पनीर, चावल और आटे के नमूने संग्रहित किए गए।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। होटल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, इस्तेमाल किए जा रहे पानी की नियमित जांच कराने और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया। इसके अलावा कीट नियंत्रण (पेस्ट कंट्रोल) की व्यवस्था दुरुस्त रखने, खाद्य पदार्थों में रंगों का सीमित उपयोग करने तथा अखबार के कागज में खाद्य सामग्री नहीं परोसने की हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने खाद्य तेल का बार-बार उपयोग नहीं करने की भी समझाइश दी। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल शामिल रहे। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?