November 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ रायगढ़ में खाद्य विभाग की होटल-रेस्टोरेंट पर जांच, जोहाल पैलेस और जिंदल रेसीडेंसी से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायगढ़ में प्रथम बैच का भव्य प्रवेशोत्सव एवं इंडक्शन सेरेमनी आयोजित पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा 25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा? सारंगढ़-बिलाईगढ़-सरसींवा; पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक पर टंगिया और रॉड से जानलेवा हमला, पिता-पुत्रों समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने जुर्डा रेलवे फाटक के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7,920 नकद एवं 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जुर्डा रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए “ऑपरेशन अंकुश” के नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उईके ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर को तत्काल रेड कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर चक्रधरनगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए मोबाइल की टॉर्च जलाकर ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगा रहे चार जुआरियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में अजय साहू (35 वर्ष), निवासी बोईरदादर मालीडीपा, थाना चक्रधरनगर; अजीत दास महंत (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर, सरस्वती शिशु मंदिर के पास, थाना कोतवाली; किशन साहू (25 वर्ष), निवासी कोष्टापारा, थाना कोतवाली तथा नरेंद्र कुमार साव (44 वर्ष), निवासी कोष्टापारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ₹7,920 नकद एवं 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं ऑपरेशन अंकुश के नोडल अधिकारी सीएसपी श्री राहुल उईके के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर की प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा ध्रुवे, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, महेंद्र कर्ष तथा आरक्षक नरेंद्र भारद्वाज एवं विद्याधर पटेल की अहम भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?