November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कार सवार युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार RAIGARH NEWS : बिना अनुमती उद्योग का हो रहा विस्तार, निर्माण कार्य जारी, प्रशासन को नही है खबर RAIGARH : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चारभांठा प्रतिक्षालय के पास हुआ दर्दनाक हादसा महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली

पुलिस ने बाइक चोरी का पर्दाफाश किया, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसायकल बरामद

रायगढ़। तमनार पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए मोटरसायकल चोरी के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि गोहड़ीडीपा तमनार के पास कुछ युवक चोरी की मोटरसायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोहड़ीडीपा में दबिश दी। वहां एक युवक मोटरसायकल के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम गजानंद राठिया बताया, लेकिन मोटरसायकल के संबंध में गोलमोल जवाब देने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की।
गजानंद राठिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों रूपेश राठिया और मिथिलेश राठिया के साथ मिलकर उरबा, लारीपानी और पूंजीपथरा क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाएं अंजाम देता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसायकल जब्त कीं, जिनमें पल्सर बाइक 125 सीसी क्रमांक CG 13 AP 2420 शामिल है, जो ग्राम उरबा से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तमनार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक विपिन पटेल और अमरदीप एक्का की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है और उनसे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
01. गजानंद राठिया पिता मोहित राठिया उम्र 28 साल
02. रूपेश राठिया पिता विष्णु राठिया उम्र 19 साल
03. मिथिलेश राठिया पिता महेत्तर राठिया उम्र 20 साल सभी ग्राम बनेकेला थाना लैलुगां जिला रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?