November 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डॉग मास्टर वीरेंद्र आनंद और रूबी को किया सम्मानित

मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

रायगढ़। दिनांक 25.10.2026 की रात्रि ग्राम भिखारीमाल में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 43 वर्षीय कन्हैया महार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट के अपराध में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता विस्तारित करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त कर बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30.10.2026 को प्रार्थी त्रिलोचन महार पिता स्वर्गीय चांद, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम भिखारीमाल ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.10.2026 की रात्रि उनका पुत्र कन्हैया महार (43 वर्ष) अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ ससुराल संबलपुर, ओडिशा से ट्रेन द्वारा घर लौटा था। घर के बाहर ऑटो चालक को किराया देने के लिए कन्हैया बाहर निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि वह बस्ती की ओर घूमने गया होगा। रात्रि करीब 1:30 बजे गांव के तीन युवक कन्हैया को अचेत अवस्था में घर लेकर पहुंचे। सुबह परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ ले गए।
अगले दिन कन्हैया को घर छोड़ने आए युवकों से पूछताछ करने पर पता चला कि देर रात कन्हैया का गांव के ही एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बालक ने बांस के डंडे से कन्हैया के सिर पर वार कर दिया था। बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों के साथ भी मारपीट की गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में मारपीट की सुसंगत धारा 296, 31(3), 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
घटना में गंभीर रूप से घायल कन्हैया महार को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ से रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दिनांक 03.10.2026 की रात्रि उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना गोलबाजार, जिला रायपुर में मर्ग क्रमांक 00/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया गया था। मर्ग डायरी थाना चक्रधरनगर प्राप्त होने पर पुलिस ने असल मर्ग कायम कर पूर्व में दर्ज अपराध में हत्या की धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता विस्तारित की।

प्रकरण में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लिया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना एवं कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?