November 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वार्ड क्र•14 की पार्षद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अमित चिमनानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु श्री राम से मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग ने प्रदेश में महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण और जनहितकारी कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री जी की कार्यशैली सरल, सौम्य और जनसेवा के प्रति समर्पित है। वे हमेशा आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के पोषण एवं शिक्षा, और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।

अमित चिमनानी ने कहा कि लक्ष्मी राजवाड़े जी का जीवन समाज सेवा, संगठन निष्ठा और राष्ट्र सेवा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कामना की कि आने वाले वर्षों में भी वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करती रहें और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहें।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने भी मंत्री जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?