November 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वार्ड क्र•14 की पार्षद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार

वार्ड क्र•14 की पार्षद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां

रायगढ़। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री शाखा यादव एवं वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती अनुपमा शाखा यादव के सौजन्य से विगत 10 वर्षों से निरंतर संचालित परंपरा का इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर निर्वहन किया गया। इस अवसर पर शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ उपहार स्वरूप टी-शर्ट एवं साड़ियां भेंट की गईं तथा दीपावली का मिष्ठान वितरित कर पर्व की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर शाखा यादव ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये सभी लोग अपनी मेहनत और समर्पण से प्रतिदिन शहर की स्वच्छता का दायित्व निभाते हैं। त्योहारों के अवसर पर भी जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं, तब स्वच्छता कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को साफ-सुथरा रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि हम उनके श्रम, योगदान और भावनाओं का सम्मान करें तथा त्योहार की खुशियों में उन्हें सहभागी बनाएं।

श्रीमती अनुपमा शाखा यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों के सम्मान और सहयोग की यह परंपरा निरंतर जारी है। इसका उद्देश्य उन मेहनतकश लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना है, जिनके अथक परिश्रम से हमारा शहर स्वच्छ रहता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को त्योहार की खुशियों में समान रूप से शामिल करना ही इस पहल की मूल भावना है।

इस अवसर पर नंदनी सोना , बनीता बाग ,हीरमनिया सतनामी,सरोज एक्का , गेंद बाई नटवर ,पदमनि साडे, प्रियंका साहू, नित्यानंद चौहान, उमेश सोना, गोपाल सोना, अरुण गन , भारती, सुरुचि, जगदम्बा नंदनी, सहित सभी सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों ने उपहार और मिष्ठान पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। शाखा यादव एवं अनुपमा शाखा यादव ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
संदेश यही है कि दीपावली की रोशनी तभी सार्थक है, जब उसकी खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और दूसरों के जीवन में भी मुस्कान का उजाला बिखेरे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?