November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

अवैध शराब पर कोतरारोड़ पुलिस का सख्त अभियान, तीन स्थानों से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए आज धनांगर, कुसमुरा, कोतरा, कुरमापाली और कांटाहरदी क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम को इस दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर महत्वपूर्ण सफलता मिली, जहाँ कुल 30 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
पहली कार्रवाई धनांगर कबीर मोहल्ला में की गई, जहाँ आरोपी लक्ष्मी प्रसाद लहरे (27 वर्ष) को घर में छिपाकर रखी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने एक पीले रंग की 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन और एक हरे रंग की 5 लीटर जरीकेन में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब पेश की, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
दूसरी कार्रवाई ग्राम जोरापाली प्रतिक्षालय के पास की गई, जहाँ दीपक जायसवाल (35 वर्ष) संदिग्ध हालत में एक सफेद प्लास्टिक थैला लिए खड़ा मिला। जांच में उसके थैले से 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरे 8 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। शराब रखने और बिक्री के वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी किसी भी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही BNSS की धारा 94 के तहत नोटिस देकर शराब जब्त की गई।
तीसरी कार्रवाई धनांगर कबीर चौक क्षेत्र में की गई, जहाँ लैलिन संजय लहरे (34 वर्ष) के घर से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से एक 10 लीटर जरीकेन और एक 2 लीटर स्प्राइट बोतल में भरी शराब जब्त की गई। वह भी शराब रखने और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने तीनों जगहों से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्रेश पाण्डेय, राजेश खाण्डे, संजय केरकेट्टा और संजय एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?