November 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डॉग मास्टर वीरेंद्र आनंद और रूबी को किया सम्मानित

जनसमर्थन के साथ जिन्दल पॉवर की जनसुनवाई सफल, जिन्दल पॉवर लिमिटेड की गारे पेलमा—सेक्टर 1 कोयला खान के लिए हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई

— बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने किया परियोजना का समर्थन
— जिंदल समूह द्वारा किए गए विकास कार्यों को सभी ने सराहा
— क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अंचल के समग्र विकास को मिलेगी तेजी

रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिन्दल पॉवर लिमिटेड को आवंटित कोयला खान गारे—पेलमा सेक्टर 1 के लिए तमनार के धौंराभाठा में साप्ताहिक बाजार स्थल पर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने परियोजना का भरपूर समर्थन किया। बड़ी संख्या में उमड़े लोगों ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और यह प्रोजेक्ट तमनार और रायगढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
गारे—पेलमा कोल बियरिंग एरिया की सेक्टर—1 खान का आवंटन भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पॉवर लिमिटेड को किया गया है। इस परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई का आवेदन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में दिया गया था। प्रस्तावित परियोजना की जनसुनवाई के लिए मंडल द्वारा 8 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई थी। सोमवार को ग्राम धौराभाठा में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू हुई। इसमें आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे। सीईसीबी द्वारा जनसुनवाई के दौरान शासन द्वारा तय सभी मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी थी। अतिरिक्त कलेक्टर अपूर्व टोप्पो एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय के नरेन्द्र सिंह मालवीय के पर्यवेक्षण में तय समय पर जनसुनवाई शुरू हुई।
रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम सहित नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ पुलिस के जवानों ने कानून-व्यवस्था की कमान संभाली। जनसुनवाई के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिंदल समूह ने तमनार सहित पूरे रायगढ़ जिले के समग्र विकास में पूरा योगदान दिया है। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई विकास कार्य कराए हैं। इनमें ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्य तक शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है और पूरा क्षेत्र इससे लाभान्वित हो रहा है।
कंपनी ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी बेहतर प्रयास किए हैं। सेक्टर 1 खान शुरू होने से इसमें और भी इजाफा होगा। जनसुनवाई के दौरान सभी प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में इस परियोजना का समर्थन किया। इससे पहले जिंदल पॉवर लिमिटेड की ओर से कंसलटेंट ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इसके पूर्ण होने से औद्योगिक विकास और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने परियोजना के फायदों के बारे में ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी।
इस दौरान परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग जनसुनवाई में हिस्सा लेने पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई शाांतिपूर्ण तरीके से जनसमर्थन के साथ सफल रही। हालांकि कुछ तत्वों ने ग्रामीणों को दिग्भ्रमित कर प्रक्रिया को असफल करने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस की चाक—चौबंद व्यवस्था के कारण उनकी यह कोशिश असफल रही और जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी।
जिंदल पॉवर लिमिटेड ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग की वजह से ही यह संभव हो सका। कंपनी द्वारा कहा गया कि जिंदल समूह अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रोजेक्ट सफल होने से निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास को नयी गति मिलेगी। कुछ ग्रामीणों ने निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव में आकर जनसुनवाई का विरोध किया। कुछ लोग पीठासीन अधिकारी के बार—बार बुलाने पर भी जनसुनवाई स्थल पर नहीं गए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?