November 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वार्ड क्र•14 की पार्षद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार

अज्ञात ठगों ने बुजुर्ग से सोने के गहने लेकर हो गए फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी जांच

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कॉलोनी सारबहरा में फेरी के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने एक बुजुर्ग से सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सारबहरा मधुबन कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय पन्ना लाल पंत के घर 13 दिसंबर को दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचे। वे स्वयं को कांसा-पीतल व सोने-चांदी के बर्तन साफ करने वाला बताते हुए फेरी कर रहे थे। पहले उन्होंने कांसा के बर्तन साफ करने के नाम पर विश्वास में लिया, फिर सोने-चांदी के गहने भी साफ करने की बात कही।ठगों की बातों में आकर बुजुर्ग ने उन्हें सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और सोने के कंगन सौंप दिए। इसके बाद ठगों ने गर्म पानी लाने को कहा। जैसे ही बुजुर्ग घर के अंदर गए, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार ठगी गए सोने के गहनों की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना गौरेला पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गौरेला पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फेरी करने वालों के झांसे में न आएं और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को कीमती सामान न सौंपें।।।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?