November 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

चुनाव रणभेरी में सर्वे की प्रक्रिया शुरू , सीजी रिपोर्ट का कांग्रेस रायगढ़ विधानसभा सर्वे, रामचंद्र 45 प्रतिशत लेकर पहले, तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त ओपी चौधरी का दावा – जशपुर बना छग में सबसे तेजी से आगे बढ़ता जिला, वित्तमंत्री ने कहा – सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य कोई एहसान नहीं, बल्कि है जनता का अधिकार तमनार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 होटल-ढाबों का हुआ निरीक्षण, खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 अंतर्गत हेलमेट पहनने जागरूकता लाने महिला पुलिस व “दिव्य शक्ति रायगढ़” ने निकाली रैली, एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह की अपील – हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें

रायगढ़। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026” मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में डीएसपी साधना सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रतिष्ठित महिला समूह “दिव्य शक्ति रायगढ़” के सदस्यों द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली की शुरुआत थाना यातायात परिसर से हुई, जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह एवं महिला समूह “दिव्य शक्ति रायगढ़” की श्रीमती कविता बेरिवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए पुनः थाना यातायात में समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में यातायात जागरूकता तख्तियां लेकर आम नागरिकों को हेलमेट पहनने का संदेश दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने कहा कि हेलमेट सिर्फ कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का मजबूत कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगना मृत्यु का प्रमुख कारण होता है, ऐसे में मानक हेलमेट पहनने से गंभीर चोटों की संभावना काफी कम हो जाती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना आवश्यक बताया।
एडिशनल एसपी श्री सोनी ने सामाजिक संगठनों की सहभागिता को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिला समूह “दिव्य शक्ति रायगढ़” का यह प्रयास समाज में सुरक्षित यातायात का सकारात्मक संदेश दे रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा पीछे बैठने वाले सवारी को भी हेलमेट पहनाएं। उन्होंने कहा कि आपकी छोटी-सी लापरवाही आपके पूरे परिवार को बड़े दुःख में डाल सकती है। सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जबकि हेलमेट पहनने से ऐसी दुर्घटनाओं में जान जाने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। एसएसपी श्री सिंह ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देने की अपील की।
रैली के दौरान महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, “दिव्य शक्ति रायगढ़” की सदस्याएं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने हेलमेट लगाने व यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, शराब पीकर लौटते समय पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी की हाथ-मुक्के, डंडे से किया जानलेवा हमला

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?