November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

बीकमिंग आफ्टर बे्रकिंग पुस्तक का ओपी चौधरी ने किया विमोचन, डाॅ रेणुका महेश्वरी का है तीसरा उपान्यास

रायगढ़. रायगढ़ की बेटी और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ब्यूटीशियन स्व. बबीता शर्मा की बेटी की तीसरी पुस्तक बी कमिंग आफ्टर बे्रकिंग पुस्तक का विमोचन आज सुबह छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने किया। इस अवसर पर रायगढ़ महापौर जीवर्धन चैहान व डाॅ रेणुका शर्मा के पिता तथा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ संवाददाता नरेश शर्मा भी उपस्थित थे। डाॅ रेणुका शर्मा ने शादी के बाद अपने पति गौरव मंत्री के मार्गदर्शन पर अपनी यह तीसरी पुस्तक लिखी है और उनका साथ उनकी सास रीना मंत्री, ससुर दिलीप मंत्री के साथ देवर अर्जुन मंत्री ने भी इस पुस्तक को लिखने के लिये टिप्स दी।
रायगढ़ की बेटी डाॅ रेणुका, स्व. बबीता शर्मा की पुत्री है और बचपन से ही पुस्तक लिखने का शौक रखती थी, इससे पहले उन्होंने अनविल्ड लाईफ टेल्स की उपान्यास लिखी थी जो पाठको के बीच लोकप्रिय रही, उसके बाद उन्होंने ए लव विथ नो पाटिशन नाम की दूसरी पुस्तक लिखी जो एक उपान्यास थी और आज के दौर के युवाओं के लिये कई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र लेखिका डाॅ रेणुका ने किया है। 1 मई 2025 को शादी के बाद अपने पति गौरव मंत्री के साथ रेणुका ने मात्र पांच महीनों के भीतर ही अपने कलम के हूनर की धार तेज करते हुए अपनी नई उपान्यास बी कमिंग आफ्टर बे्रकिंग लिखी जिसका विमोचन आज छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व विधायक ओपी चौधरी ने किया। इस उपान्यास की खासियत है कि युवाओं के लिये एक मोटीवेशन के रूप में उस दौर को फेस करने का संदेश है जिसमें टूटने के बाद आने वाले समय में अपने आपको फिर से बिना किसी सहयोग के खड़ा होनें के लिये प्रेरित करता है। बदलते दौर में युवाओं को लेकर लिखी गई इस उपान्यास में मोटिवेशन के रूप में अन्य कई महत्वपूर्ण घटनाओं का भी जिक्र है और कलम के जरिये डाॅ रेणुका ने बताया है कि जीवन के अनेक पड़ाव में आने वाली कठिनाईयों को फेस करते हुए कैसे आगे बढ़ा जाये और साथ ही साथ संघर्ष करते हुए पीछे देखने की बजाये कैसे कामयाबी पायें जो उपान्यास का महत्वपूर्ण अंश भी है।
राजनांदगांव में रहकर मात्र पांच महीने के भीतर परिवारिक जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने इस उपान्यास को पूरा किया है और उसे भी अपनी स्व. माता बबीता शर्मा के साथ-साथ ससुर दिलीप मंत्री, सास रीना मंत्री को समर्पित करते हुए यह कहा है कि आने वाले समय में जल्द ही एक नये विषय को लेकर उपान्यास लिखेगी। यहां यह बताना लाजमी होगा कि रायगढ़ की यह बेटी रेणुका पेशे से डाक्टर होनें के साथ-साथ एक सफल लेखिका भी है और अपने पिता आज तक के पत्रकार नरेश शर्मा व भाई अमन शर्मा से भी समय-समय पर पुस्तक के लिखने को लेकर टिप्स लेती रहती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?