November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरी भाजपा, रैली में दिखी सूपा मंडल की ताकत, सिंदूर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकली रैली रायगढ़ में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे ओपी चौधरी बारिश की आड़ में शिव शक्ति प्लांट का कथित खेल! केमिकल युक्त काला पानी सीधे केलो नदी में छोड़े जाने का आरोप कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी का संदेह! ट्रेलर साइडिंग पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर मिला, पुलिस जांच में जुटी संभागीय आबकारी उड़नदस्ताकी टीम ने  56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” – शशि मोहन सिंह, NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

कविता अग्रवाल की सोच और नेतृत्व का चमकता परिणाम सीईओ समिट 2025 की देशभर में चर्चा, फैशन उद्योग को नई दिशा देने वाला ‘फैशन सीईओ समिट 2025’ मुंबई में भव्य रूप से सम्पन्न

रायगढ़:- भारतीय फैशन जगत के उभरते डिजाइनरों, बुटीक संचालकों और रचनात्मक उद्यमियों को एक मंच पर जोड़ने वाला ‘फैशन सीईओ समिट 2025’ मुंबई के अंधेरी स्थित गोल्डफिन्च होटल में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता,अनुभव और नवाचारों को साझा किया।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का संचालन कविता अग्रवाल ने किया,जो रायगढ़ (छत्तीसगढ़) की निवासी हैं और प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ.विकास अग्रवाल की पत्नी हैं। उनका उद्देश्य भारतीय बुटीक उद्योग को संगठित कर उभरते प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
उक्त समारोह में मनोरंजन एवं रचनात्मक जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए जिसमे संदीप मेनन,प्रसिद्ध क्रिएटिव डायरेक्टर (इंडियन आइडल, मास्टरशेफ इंडिया, इंडिया गॉट टैलेंट),संदीप कुक्रेजा,निर्देशक (करण जौहर निर्मित शो ‘पिच टू गेट रिच’),टीवी अभिनेत्री कमल जी,जिन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं विशेष रूप से उपस्थित रही।इन सभी ने फैशन उद्योग में बदलते रुझानों, रचनात्मकता और आधुनिक तकनीक की भूमिका पर अपने विचार रखे।
समिट का प्रमुख आकर्षण रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टोरीटेलिंग पर आधारित पैनल विमर्श। विशेषज्ञों ने बताया कि भविष्य में एआई किस प्रकार फैशन डिज़ाइन, मार्केटिंग और ग्राहक अनुभव को नई दिशा देगा। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
फैशन शो और पुस्तक विमोचन ने कसर्यक्रम की शोभा एवम आकर्षण बढ़ाया वॉक इन्टू योर सीईओ एरा थीम पर आयोजित फैशन शो में विभिन्न डिजाइनरों ने अपनी नवीनतम कलेक्शनों को मंच पर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान कविता अग्रवाल की पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया,जिसे प्रतिभागियों ने गर्मजोशी से सराहा।
समिट में शामिल डिजाइनरों व बुटीक मालिकों ने संवाद और नेटवर्किंग,सहयोग,ब्रांड प्रदर्शन,सेलिब्रिटी अनुभव,व्यावसायिक मार्गदर्शन जैसे अनेक अवसरों का लाभ उठाया।यह कार्यक्रम छोटे एवं मध्यम स्तर के फैशन व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।जिसमे इन्हें राष्ट्रीय स्तर का मंच प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिजाइनरों और बुटीक संचालकों को सम्मानित किया गया। यह क्षण कई महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा बना।

आयोजन की विशेष झलकियाँ विशेष स्वागत एवं फोटो बूथ, लाइव सोशल मीडिया कवरेज,
डांस,मेडिटेशन व प्रेरक सत्र मैजिक बॉक्स सरप्राइज समारोह रहा।सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विविध गतिविधियों के साथ समूचा कार्यक्रम शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ।
फैशन सीईओ समिट 2025 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय फैशन उद्योग में परिवर्तन की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कविता अग्रवाल की यह पहल आने वाले समय में देशभर के हजारों डिजाइनरों और बुटीक उद्यमियों को नई पहचान, अवसर और सफलता के मार्ग प्रदान करने की क्षमता रखती है।
आप को बता दे कि कविता अग्रवाल से जुड़े लोग पूरे देश मे फैले है।कविता अग्रवाल से जुड़ने पश्चात ना उनको सिर्फ व्यापार में लाभ मिल रहा है बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन मे भी लाभ मिल रहा है।सभी अच्छे से कार्य कर रहे है और उनमें उनको चमकीली सफलता भी मिल रहा है।कविता अग्रवाल का उद्देश्य उनसे जुड़े सभी लोगो को पूरे देश मे पहचान दिलाने की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?