November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

रायगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोड़ रोलर से नष्ट कराया 200 मॉडिफाई साइलेंसर

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर शहर में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर चल रही सख्त मुहिम के बीच शुक्रवार को यातायात पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसरों पर की गई कार्रवाई का नष्टीकरण कार्यक्रम आयोजित किया।
गत माह एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर उन बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई थी, जिन्होंने मानक साइलेंसर हटाकर तेज और कर्कश ध्वनि वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाए। नियम उल्लंघन करने वालों से समन शुल्क वसूलते हुए उनके वाहनों में लगे गैर-मानक साइलेंसर हटवाकर पुनः मानक साइलेंसर लगवाए गए थे। इसी कार्रवाई में जब्त किए गए करीब 200 मॉडिफाई साइलेंसरों को आज पुलिस सामुदायिक भवन के सामने सीसी रोड पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल की मौजूदगी में रोड़ रोलर चलवाकर नष्ट किया गया।
मीडिया से चर्चा में पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने बताया कि इस वर्ष अब तक मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत 35 हजार वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है, जिससे लगभग 3.45 करोड़ रुपये समन शुल्क शासन के खाते में जमा कराया गया है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना पुलिस की प्राथमिकता है और मॉडिफाई साइलेंसरों के विरुद्ध यह कदम सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
एसपी ने शहरवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एएसआई राजेन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान, जितेन्द्र जोशी, शीतल पाण्डेय, कांस्टेबल दिनेश डनसेना, बलवंत राठिया, जक्शन बघेल, संतोष पाण्डेय, विजय सिदार, प्रमोद सागर, सैनिक धनेश सिदार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?