November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

वनांचल के रोहित यादव की पीएससी में चमकदार सफलता , क्षेत्र में उल्लास की लहर

लैलूंगा । वनांचल क्षेत्र रायगढ़ जिले के सीमावर्ती लैलूंगा के मुगड़ेगा गांव के युवा रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 54वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से परिवार, समाज और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लैलूंगा अनुविभाग के ग्राम होर्रोगुड़ा – मुकड़ेगा निवासी किसान नेगी राम यादव के घर जन्मे रोहित ने संघर्षों और सादगीपूर्ण माहौल के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी। पिता नेगी राम यादव खेती-किसानी करते हुए न केवल परिवार का पालन-पोषण करते रहे, बल्कि रोहित की शिक्षा को लेकर लगातार प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहे।

रोहित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर तमता में पहली से आठवीं तक पूर्ण की। इसके बाद 12 वीं तक की पढ़ाई अंबिकापुर में की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली जाकर ग्रेजुएशन पूरा किया। सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाते हुए वे पिछले दो वर्षों से बिलासपुर में तैयारी कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता अर्जित कर रोहित ने एक मिसाल पेश की है। वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों, तमता निवासी अपने मामा दुर्योधन यादव, गुरुजनों और मित्रों के सहयोग को देते हैं।

रोहित की इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे वनांचल में गौरव और उल्लास का माहौल बना दिया है। उनके चयन को ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?