November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

निर्माणाधीन अस्पताल से हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार, आरोपियों से कॉपर केबल, पंखे और अन्य कीमती सामग्री बरामद

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बड़े अतरमुडा मांझापारा स्थित निर्माणाधीन कल्याण अस्पताल में पिछले कई दिनों से हो रही कॉपर पाइप और उपकरणों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला तब सामने आया जब अस्पताल निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे डॉ. बेदप्रकाश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर से अज्ञात चोर लगातार ऑक्सीजन पाइप काटकर ले जा रहे हैं। 20 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर ईश्वर प्रसाद निराला और ड्राइवर भुनेश्वर गबेल मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक चोरी करते पकड़ाए और पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदू दास महंत और अंशुल पंजवानी बताया। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नंदू दास महंत अपने साथियों विशाल गुप्ता और चंदन राय के साथ मिलकर कई दिनों से अस्पताल में लगी ऑक्सीजन पाइपलाइन, कॉपर वायर और सामान काटकर चोरी कर बेच रहे थे। चोरी की गई सामग्री को दो अलग-अलग फेरीवालों के माध्यम से बेचकर आरोपी पैसे को आपस में बांटते और खर्च कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का भारी सामान बरामद किया जिसमें 6 बंडल कॉपर पाइप, ऑक्सीजन मेन फोल्ड, ऑक्सीजन आउटलेट, वैक्यूम आउटलेट, ग्लाइडर मशीन, ड्रिल मशीन, 2 बंडल कॉपर वायर, 2 सीलिंग फैन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई जिसकी कुल कीमत लगभग 2,22,162 है।
जांच के दौरान फरार एक अन्य आरोपी चंदन राय को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी CG 13 AU 1765, काटे हुए तांबे के पाइप, ऑक्सीजन की-बोर्ड, प्लास और करीब 4 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए गए। संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस का भी विस्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी —
1. नंदू दास महंत, उम्र 23 वर्ष, निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर
2. अंशुल पंजवानी, उम्र 18 वर्ष, निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर
3. चंदन राय, उम्र 23 वर्ष, निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर को रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?