November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.47 किलो गांजा और बाइक जब्त बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर रखे थे बाइक की डिक्की में, मेडिकल दुकान पहुंचते ही गायब मिले नकदी और जरूरी दस्तावेज कार चोरी की नीयत से घर में घुसकर ले गया चाबी, मां ने देखा पूरा घटनाक्रम, मोबाइल की किस्त को लेकर धमकी देने का भी आरोप प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख का लोहा बरामद तहसीलदारों ने सरकार के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें, ग्रेड-पे बढ़ाने से लेकर राजस्व दिवस घोषित करने तक की मांग

नेशनल हाईवे दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर,युवती की घटनास्थल पर ही मौत

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आज सुबह नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। बाइक में सवार युवती सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। वही फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह युवती साक्षी द्विवेदी भिलाई पावर हाउस से भिलाई 3 जाने के अपने पिता के साथ बाइक पर का रहे थे।इसी दौरान पावर हाउस ओवर ब्रिज से उतरने के बाद चंद्रा क्रेन के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के द्वारा बाइक को ठोकर मार दी गई इस हादसे में साक्षी द्विवेदी सड़क पर गिर गई और ट्रेलर ने उसके सिर के ऊपर से गुजर गई।इस घटना में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतिका साक्षी द्विवेदी का विवाह होने के बाद राजनांदगांव में रहती थी। और अपनी बीमार मां को देखने मायके आती थी। मृतिका निजी कंपनी में एचआर थी। मृतिका शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते अपने मायके आ जाती थी। आज भी घटना के समय वह अपने पिता के साथ पावर हाउस से भिलाई 3 जा रही थी।इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?