November 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डॉग मास्टर वीरेंद्र आनंद और रूबी को किया सम्मानित

भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकराई, पाँच युवकों की दर्दनाक मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कटनी–गुमला नेशनल हाईवे नंबर 43 पर देर रात हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहलाकर रख दिया है। दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली में एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पाँच युवकों की मौके पर ही कार के अंदर मौत हो गई।

घटना में शामिल कार CG 10 AD 7771 तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर NL 01 AB 1953 से सीधे टकरा गई। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सभी खटंगा गांव (दुलदुला क्षेत्र) के निवासी थे। मृतकों की पहचान राधेश्याम यादव (26), पिता रामप्रसाद यादव , उदय कुमार चौहान (18), पिता कृष्ण चौहान ,सागर तिर्की (22), पिता रफेल तिर्की, अंकित तिग्गा (17), पिता दिलीप तिग्गा ,दीपक प्रधान (19), पिता अमर प्रधान के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सभी युवक आस्ता थाना क्षेत्र के एक मेले से वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक राधेश्याम यादव के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि सभी दोस्त देर रात तक साथ थे और घर की ओर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। वहीं मृतक दीपक प्रधान अपने परिवार का इकलौता सहारा था, जिसकी मौत से घर पर मातम पसर गया है।
पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। हादसे की वजह कार चालक की तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?