November 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डॉग मास्टर वीरेंद्र आनंद और रूबी को किया सम्मानित

जिला अस्पताल पहुची प्रसूता के जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही का लगाया आरोप

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जीपीएम जिले में प्रसव के लिए जिला अस्पताल पहुची प्रसूता के जच्चा बच्चा की मौत होने का मामला सामने आया है । जच्चा बच्चा की मौत के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।।तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की माने तो प्रसूता के परिजनों के द्वारा लापरवाही और देरी के कारण जच्चा बच्चा की मौत हुई है।

दरअसल पूरा मामला गौरेला विकाशखण्ड के जोगीसार गांव के तरैयापारा में प्रसूता अनिता बाई (30) और उसके नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने इसे समय पर अस्पताल में भर्ती न होने से जुड़ी जागरूकता की कमी करार दिया है।जानकारी के अनुसार अनिता बाई चौथी बार गर्भवती थी और गांव की मितानिन की निगरानी में उसकी प्रसव पूर्व देखभाल जारी थी। 29 नवंबर को जब प्रसव पीड़ा बढ़ी, तो सुबह 10 बजे मितानिन की मदद से एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि सुबह से शाम तक ऑपरेशन नहीं किया गया, न ही समय पर उचित उपचार मिला, जिससे प्रसूता की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। शाम तक हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सिम्स ले जाते समय ही रास्ते में जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि यदि समय पर रेफर किया जाता या फिर ऑपरेशन किया जाता और डॉक्टर सक्रिय रहते, तो दोनों की जान बच सकती थी। वहीं मृतिका के पति शंकर यादव ने आरोप लगाया कि अस्पताल में दवा और दूसरे खर्चों के नाम पर पैसा मांगने के साथ-साथ नर्स को 4,000 रुपये भी देने पड़े, फिर भी उपचार में लापरवाही बरती गई।
वही मामले में गांव की मितानिन क्रांति पैकरा ने भी अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रसूता को भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन पूरे दिन उचित देखभाल नहीं की गई, जिसके कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।
इधर जिला स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि प्रसूता को तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजनों ने उसे भर्ती नहीं कराया। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने पूर्ण प्रयास किया, पर हालत गंभीर होने पर रेफर करना पड़ा। विभाग ने इसे जनजागरूकता की कमी बताते हुए कहा है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से ऐसी परिस्थितियों से बचा जा सकता है।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। अनिता बाई के तीन छोटे बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं। परिजनों के अनुसार मासूम बच्चे बार-बार अपनी मां के बारे में पूछते हैं उन्हें अब भी लगता है कि उनकी मां इलाज कराने अस्पताल गई है, जबकि उन्हें यह नहीं पता कि उनकी मां अब कभी वापस नहीं आ पाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा रोष है। ग्रामीण और परिजन अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?