November 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

वार्ड क्र•14 की पार्षद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर के जुआ फड से 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 नगद जब्त नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली की मंगल बधाई ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार

कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में, तीन की मौत होने की आ रही ख़बर

सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा घटित होने की ख़बर है। यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत होने की ख़बर आ रही है। वहीं एक घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में शनिवार सुबह सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक से भर भराकर दीवार गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूर उसके चपेट में आ गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चौथा मजदूर घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृत मजदूरों में विफल भटगांव, भोल सिंह ग्राम डेडरी और वेद सिंह बेल्टिकरी भूमिहारपारा के निवासी हैं। ये सभी स्थानीय क्षेत्र के गरीब परिवारों से थे और कोल्ड स्टोरेज में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। घायल सुरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं हादसे की सूचना मिलते कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। वहीं प्रदर्शन की आशंका जताते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?