November 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन ढाबे सील, आमंत्रण ढाबे में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और आटा मिला रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा, थाना , चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का किये औचक निरीक्षण धान खरीदी की समस्याओं पर भीम आर्मी ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रायगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी रेड, कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के घरों व उद्योगों में आयकर टीम की जांच शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें

पठन की आदत व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी-लोकसभा सांसद, शासकीय जिला ग्रंथालय, रायगढ़ में “पठन की आदतों का विकास” पर व्याख्यान आयोजित

रायगढ़। शासकीय जिला ग्रंथालय, रायगढ़ में आज “पठन की आदतों का विकास” विषय पर सारगर्भित एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। यह आयोजन नेशनल लाइब्रेरी मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का सशक्त केंद्र है और पढ़ने की आदत बच्चों के व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पठन को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यही भविष्य निर्माण की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विषय-विशेषज्ञों ने पठन संस्कृति के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। नागपुर विश्वविद्यालय से प्रोफेसर शालिनी लिहितकर ने पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के संदर्भ में अध्ययन पद्धति समझाई। राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन, कोलकाता से प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री दीपांजन चटर्जी ने मिशन की गतिविधियों की जानकारी दी। शासकीय किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक श्री रंजीत बारीक और करियर मार्गदर्शक श्री अबरार हुसैन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पढ़ाई की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव ने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों में पढ़ने की घटती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए पठन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सेजेस नोडल अधिकारी व्याख्याता श्री बीर सिंह ने किया। जिला ग्रंथालय प्रभारी श्री अशोक पटेल ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?