November 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें ढाबों में खाद्य विभाग की दबिश, आलू सब्जी से पनीर तक के लिए सैंपल , संचालकों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने के निर्देश पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार गौरव दिवस पर अपमान का ‘तीर’, धरमजयगढ़ में न्योता देकर बुलाए गए पहाड़ी कोरवा आदिवासियों को पुलिस ने गेट पर रोका, अस्मिता की रक्षा में सड़क पर बैठे ग्रामीण वार्ड नंबर 21 बेलादुला में हनुमंत के आशीर्वाद से हुआ नाली निर्माण का शुभारंभ, पार्षद अजय शंकर मिश्रा और वार्ड वासियों ने जताया वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का आभार

पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। दीपावली की रात पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण शर्मा (20 वर्ष), निवासी गजानंदपुरम कॉलोनी, रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी ने पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। पूछताछ के बाद आरोपी से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की ऑल्टो कार, मोबाइल, हाथ में पहना जाने वाला स्टील का कड़ा एवं जूता जप्त किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी दीप अग्रवाल को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

ज्ञात हो कि घटना को लेकर प्रार्थी एवं आहत निमिश अग्रवाल (18 वर्ष), निवासी हण्डी चौक, रायगढ़ ने 09 नवंबर को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 08 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने साथी आकर्ष शर्मा के साथ सिग्नल चौक के पास पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान वहां पटाखे फोड़ रहे हनी अग्रवाल, अरुण शर्मा, लक्ष्य शुक्ला एवं अन्य युवकों ने कमेंट करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हनी अग्रवाल और अरुण शर्मा ने निमिश के साथ हाथ-मुक्के एवं थप्पड़ से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे आकर्ष शर्मा के सिर पर अरुण शर्मा ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से वार कर चोट पहुंचाई। घटना के बाद दोनों युवक अपने-अपने घर चले गए।
अगले दिन 09 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे जब निमिश अग्रवाल अपने घर में सो रहा था, तभी अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल, लक्ष्य शुक्ला एवं दीप अग्रवाल सफेद रंग की ऑल्टो कार से उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर पटाखे फोड़ने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अरुण शर्मा ने अपना जूता निकालकर निमिश के सिर पर मारा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया और बोईरदादर स्टेडियम के आगे एचपी गैस एजेंसी के पास ले जाकर दोबारा मारपीट की। घटना का वीडियो हनी अग्रवाल द्वारा बनाया गया। बाद में आरोपी युवक को हण्डी चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 660/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 333, 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान दिनांक 12 नवंबर को आरोपी दीप अग्रवाल पिता रविन्द्र अग्रवाल (26 वर्ष), निवासी विकास नगर गली नंबर 03, कोतरारोड़, रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। वहीं अन्य फरार आरोपियों अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल एवं लक्ष्य शुक्ला की तलाश में कोतवाली पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दबाव में मुख्य आरोपी अरुण शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की। पूछताछ एवं जप्ती कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक CG 13 AS 1381, एक मोबाइल, स्टील का कड़ा एवं जूता जप्त किया गया। इसके बाद आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?