November 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज रायगढ़ के 8 पेट्रोल पंप सील, शौचालय, पेयजल और मुफ्त एयर सुविधा में लापरवाही नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्तार, ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों के कब्जे से 26 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपी गिरफ्तार जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ

पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों पर गंभीरता से त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी पिछले करीब एक माह से लुक छिप रहा था ।
पीड़िता द्वारा दिनांक 28.12.2025 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने घर से सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना करती थी। स्कूल जाने के दौरान मनोज खड़िया नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता था, जिसे वह अनदेखा करती रही।
दिनांक 27.12.2025 को जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तभी आरोपी मनोज खड़िया उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगने लगा। बालिका द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 75(2), 78(1), (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी पुसौर श्री रामकिंकर यादव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
आज आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी मनोज कुमार खड़िया पिता स्वर्गीय उत्तम खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?