November 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज रायगढ़ के 8 पेट्रोल पंप सील, शौचालय, पेयजल और मुफ्त एयर सुविधा में लापरवाही नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्तार, ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों के कब्जे से 26 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपी गिरफ्तार जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सप्ताह के भीतर रायगढ़ शहर में पीटा एक्ट की तीसरी कार्रवाई, रेड के दौरान मकान मालिक नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।
कल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौजूद मिले। पूछताछ एवं साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अपने मकान में पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाता था तथा स्वयं दलाली और पूरे संचालन का प्रबंधन करता था। कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से ₹2,000/- नकद, 02 मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल एवं नवीन शुक्ला तथा महिला थाना से मालती पैंकरा, महिला आरक्षक इंदुलता एक्का एवं एलीसा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?