November 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया गया जागरूक चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज रायगढ़ के 8 पेट्रोल पंप सील, शौचालय, पेयजल और मुफ्त एयर सुविधा में लापरवाही नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्तार, ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों के कब्जे से 26 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपी गिरफ्तार जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, जुर्डा रेलवे फाटक के पास मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेल रहे थे 52 पत्ती से काट-पत्ती जुआ

हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा , 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद, मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले से रुपये व दस्तावेज पार किये थे आरोपी

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।
प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
घटनास्थल का निरीक्षण एवं पूछताछ के दौरान दो संदेहियों के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर राजू महंत (35 वर्ष) एवं अंकित वैष्णव (27 वर्ष), दोनों निवासी हमालपारा तालाब पार खरसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी राजू महंत से 4,000 रुपये नगद एवं काला बैग जिसमें प्रार्थी का आधार कार्ड व पैन कार्ड था, जबकि आरोपी अंकित वैष्णव से 4,000 रुपये नगद एवं थैला जिसमें दो पानी की बोतलें बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में उठाईगिरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत मशरूका बरामदगी सुनिश्चित की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक साविल चन्द्रा एवं डमरूधर पटेल की सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए, ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर, महापल्ली नवामुड़ा में महिला के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब बरामद

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल, क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?