रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप जी से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता *सीए अमित चिमनानी* ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर श्री चिमनानी ने मंत्री जी को *श्री राम दरबार का सुंदर चित्र* भेंट किया।
श्री चिमनानी ने कहा: छत्तीसगढ़ शासन में वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। माई दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र के साथ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

*कौन हैं केदार कश्यप जी:*
श्री केदार कश्यप जी बस्तर संभाग के कद्दावर आदिवासी नेता हैं। वे नारायणपुर विधानसभा से विधायक हैं और स्व. बलीराम कश्यप जी के पुत्र हैं।
उनका जन्म *5 नवंबर 1974* को हुआ था। वे 2003 में पहली बार विधायक बने और तब से लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में वे विष्णुदेव साय सरकार में *वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता एवं खेल* जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं।
बस्तर के विकास, वनवासियों के अधिकार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाता है।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, बस्तर के भविष्य और संगठन की मजबूती को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई।










