रायगढ़। श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक के भव्य एवं पावन धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से आज दिनांक 4 नवंबर 2026, बुधवार को पंचायती धर्मशाला, रेलवे स्टेशन के सामने प्रथम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, शिवभक्तों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बैठक के दौरान आयोजन को भव्य, दिव्य एवं सफल बनाने के संबंध में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार, सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत किए।
सभी ने एकमत होकर इस धार्मिक आयोजन को श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में आयोजन की आगामी रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिवभक्तों से इस पावन धार्मिक कार्य में तन-मन- से सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

यह आयोजन भगवान भोलेनाथ की आराधना, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं जनमानस में धार्मिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आयोजक
पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक सेवा समिति, रायगढ़










