November 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, संदिग्ध युवक हिरासत में लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दी गईं दीपावली और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं खाद एवं औषधि प्रशासन 15 दिवसिय विशेष अभियान कल से, 16 से 30 नवंबर तक चलेगा 15 दिवसीय विशेष अभियान – “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” जनजाति गौरव दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए पीएम मोदी का आभार इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दी गईं दीपावली और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन (Governor House) में आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह में प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूरा लोकभवन दीपों की जगमगाहट, फूलों की सज्जा और पारंपरिक रंगोलियों से सजा हुआ था। समारोह में उत्साह, उमंग और आत्मीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला

समारोह में मा. राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को दीपावली एवं जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने भी दी बधाई
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी ने भी मा. राज्यपाल श्री रमेन डेका जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें दीपावली एवं जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अमित चिमनानी ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है, वहीं जनजातीय गौरव दिवस हमें भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग, साहस और देशभक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जनजातीय समाज के गौरव को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर घर में खुशहाली का दीप जले, हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे और छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर इसी तरह आगे बढ़ता रहे

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मनमोहक सांस्कृतिक कार्यकम हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग देखे गए।
राउत नाचा ,सुवा नृत्य,छत्तीसगढ़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुई।

समारोह में उपस्थित लोगों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, भाईचारा और विकास की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि छत्तीसगढ़ की यह परंपरा – सबको साथ लेकर चलने की – ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

अंत में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर समारोह का समापन किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?