November 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, संदिग्ध युवक हिरासत में लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दी गईं दीपावली और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं खाद एवं औषधि प्रशासन 15 दिवसिय विशेष अभियान कल से, 16 से 30 नवंबर तक चलेगा 15 दिवसीय विशेष अभियान – “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” जनजाति गौरव दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए पीएम मोदी का आभार इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

जनजाति गौरव दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए पीएम मोदी का आभार

रायगढ़। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। यह दिन जनजातीय समाज के उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। साथ ही इस दिन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समाज के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को सामने रखने का अवसर भी मिलता है।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे देश को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और उनके उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया।

मौसम ने बिगाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धरमजयगढ़ पहुंचने वाले थे, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव और कम दृश्यता के कारण उनका विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। इसके चलते उन्होंने पटना से ही वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि समारोह में प्रदेशभर से समाज प्रमुखों, पद्मश्री सम्मानित व्यक्तियों और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग पहुंचे थे।

आज से शुरू हुई धान खरीदी, 360 नए केंद्र बनाए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। हर साल इसी तारीख को धान खरीदी का शुभारंभ किया जाता है। इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़कर लगभग 3100 हो गई है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में और अधिक सहूलियत मिलेगी।

कांग्रेस के आरोपों पर सीएम का पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। लगातार चुनावों में हार से विपक्ष बौखलाया हुआ है और इसी वजह से अनर्गल आरोप लगाता रहता है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?