November 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा और जान से मारने की दी धमकी एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चंद्रपुर से किरोड़ीमलनगर पहुंचा था आरोपी, गोरखा रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चंद्रपुर से किरोड़ीमलनगर पहुंचा था आरोपी, गोरखा रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़. एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध घटित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना रायगढ़ की टीम ने शादी का झांसा देकर युवती का लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार (24 वर्ष), निवासी ग्राम भैसानारा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने 19 नवंबर को महिला थाना रायगढ़ में आवेदन देकर बताया कि वह करीब 10 वर्ष पहले अपने रिश्तेदार के यहां चंद्रपुर क्षेत्र गई थी, जहां से उसकी पहचान परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। मई 2025 में परमेश्वर ने फोन कर युवती को पसंद करने और उससे शादी करने की इच्छा जताई। कुछ दिनों बाद आरोपी रायगढ़ में काम कर रहने लगा था। 13 जुलाई 2025 को आरोपी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा और उसे घूमने के बहाने केलो डेम ले गया। वहां शादी करने का भरोसा देकर सुनसान स्थान पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग स्थानों पर शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के अनुसार मई 2025 में उसके गर्भवती होने पर भी आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकरने लगा।
2 नवंबर को युवती ने आरोपी को फोन कर अपने घर ले जाने के लिए कहा, जिस पर उसने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद 5 नवंबर को युवती स्वयं आरोपी के गांव भैसानारा स्थित घर पहुंची, जहां आरोपी के परिजनों ने परमेश्वर सिदार की शादी हो जाने की बात कहते हुए युवती को घर से भगा दिया। बाद में आरोपी ने भी शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
युवती की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना की टीम पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल लेकर चंद्रपुर रवाना हुई। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ट्रैक्टर में गन्ना लेकर बिक्री के लिए किरोड़ीमलनगर जाने वाला है। पुलिस टीम तत्काल किरोड़ीमलनगर पहुंची, जहां पुलिस की मौजूदगी की भनक लगने पर आरोपी फरार होने की फिराक में था। पुलिस टीम ने गोरखा रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार पिता दामोदर सिदार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भैसानारा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?