November 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा और जान से मारने की दी धमकी एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चंद्रपुर से किरोड़ीमलनगर पहुंचा था आरोपी, गोरखा रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण के मामले में एक और सफलता मिली है। थाना कापू पुलिस ने ग्राम रायमेर की शासकीय भूमि को कूटरचित दस्तावेजों एवं अवैधानिक तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम पर अंतरित कर बिक्री करने के मामले में भूमि विक्रेता आरोपी उजीतराम पिता नान्हीराम, उम्र 52 वर्ष, निवासी रायमेर, थाना कापू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को तहसीलदार कापू उन्मेश पटेल द्वारा थाना कापू में दी गई रिपोर्ट से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के खसरा नंबर 479/2, 467/36, 467/25, 467/23, 310/10/ख, 310/10/2 आदि में कूटरचना कर खसरा बंटाकन एवं राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया तथा बाहरी व्यक्तियों के नाम पर फर्जी पट्टे तैयार कर बाद में दलालों के माध्यम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई गई।
जांच के दौरान शासकीय भूमि के कुछ हिस्सों को तत्कालीन पटवारी राकेश साय द्वारा निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किए जाने तथा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आगे अन्य व्यक्तियों को अंतरित किए जाने का खुलासा हुआ। मामले में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुक्तारधारी कैलाश कुमार जेठवानी उर्फ सोनी, विक्रेता उजीतराम, अनुप्रमाणक साक्षी अगस्तुस खलखो एवं लालबहादुर यादव के विरुद्ध थाना कापू में धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने 02 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय, उम्र 45 वर्ष, निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़ को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर भी जब्त किए गए थे।
इसके बाद मामले में शामिल फरार आरोपी अगस्तुस खलखो पिता अलोइस छंदू खलखो, उम्र 43 वर्ष, निवासी पोराडाही को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने रजिस्ट्री दस्तावेजों में अनुप्रमाणक साक्षी के रूप में हस्ताक्षर करने की बात स्वीकार की। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर कैलाश जेठवानी उर्फ सोनी से बातचीत में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
इसी क्रम में 22 नवंबर को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का आरोपी उजीतराम अपने गांव में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ग्राम रायमेर स्थित शासकीय भूमि को तत्कालीन पटवारी राकेश साय द्वारा निजी व्यक्ति के नाम पर दर्ज किया गया था। इसके बाद कूटरचित दस्तावेजों एवं अवैधानिक तरीके से उक्त भूमि का अन्य व्यक्ति के पक्ष में अंतरण किया गया।
आरोपी उजीतराम द्वारा उक्त भूमि की बिक्री के लिए मुक्तारनामा कैलाश जेठवानी को दिए जाने तथा उसके माध्यम से बिक्री कराए जाने की बात भी सामने आई। विवेचना में आरोपी उजीतराम के अपराध में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे 22 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कापू पुलिस द्वारा मामले में शेष फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?