November 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, 2 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप और टैबलेट जब्त; संचालक जेल दाखिल 530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड, घरघोड़ा न्यायालय का बड़ा फैसला, छाल पुलिस की प्रभावी विवेचना और ठोस साक्ष्यों से आरोपी दोषसिद्ध तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान 27 दिसंबर को होगा यादव समाज का भव्य मड़ाई महोत्सव, आशीष यादव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत,

27 दिसंबर को होगा यादव समाज का भव्य मड़ाई महोत्सव, आशीष यादव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायगढ़। यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 दिसंबर को भव्य मड़ाई महोत्सव एवं राउत नाचा शौर्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में इस वर्ष के आयोजन की जिम्मेदारी आशीष यादव को सौंपी गई। समाज के प्रमुख लोगों ने सर्वसम्मति से उन्हें राउत नाचा महोत्सव 2026 का अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करने के साथ ही प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक राउत नाचा दलों को आमंत्रित करने पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

आयोजन को लेकर आगामी दिनों में दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया जाएगा। इसके बाद आयोजन की तैयारियों को और गति दी जाएगी।

बैठक के दौरान यादव समाज के प्रतिष्ठित सदस्य सुरेश यादव कुटेला एवं बलराम यादव गढ़मरिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। समाज के उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

बैठक में आशीष यादव, गणेश यादव, अमित यादव, विकास ठेठवार, श्रीपाल यादव, महेंद्र यादव, अनिल यादव, दुर्गेश यादव, आशा यादव, दिलीप यादव, पंकज लता यादव, आलेख राम यादव, रवि यादव, खोपेंद्र यादव, शिव यादव एवं सागर यादव सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?