November 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, 2 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप और टैबलेट जब्त; संचालक जेल दाखिल 530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड, घरघोड़ा न्यायालय का बड़ा फैसला, छाल पुलिस की प्रभावी विवेचना और ठोस साक्ष्यों से आरोपी दोषसिद्ध तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान 27 दिसंबर को होगा यादव समाज का भव्य मड़ाई महोत्सव, आशीष यादव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत,

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालक पकड़ाए, धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान जारी
रायगढ़ । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने गत दिनों आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्ती बरतने के साथ ही यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करने कहा था।
इसी क्रम में 22 नवंबर को रायगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने सहित मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 631 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये का चालान किया गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए 6 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस अभियान में सर्वाधिक कार्रवाई यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा 165 वाहन चालकों पर की गई। इसके अतिरिक्त थाना तमनार में 101, धरमजयगढ़ में 74, छाल में 33, लैलूंगा में 31, भूपदेवपुर में 27, सिटी कोतवाली में 26, कापू में 23, कोतरारोड़ में 22, जूटमिल में 25, खरसिया में 23, घरघोड़ा में 20, पुसौर में 19, चक्रधरनगर में 14, तथा पूंजीपथरा में 8 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
रायगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाएं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?