November 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त, राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, विजय ट्रेडर्स से गुलाब जामुन मिक्स सहित 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब बिक्री करते महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, बंगुरसिया में दो ठिकानों पर छापेमारी में 14 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज उधारी नहीं मिली तो वृद्धा के घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध करने पर डंडे से किया हमलाय आरोपी गिरफ्तार, महिला को अकेला पाकर बनाया निशाना, 30 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़ा था आरोपी खुशियों की दीपावली खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों साथ मनाई दिवाली, खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब की मुहिम में दिवाली विथ अपने में सैकड़ों बच्चों को दिवापली किट प्रदान

5 जगह जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 18 जुआरी गिरफ्तार, 38,450 रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त, कोतवाली, जूटमिल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़. जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ों से कुल 38 हजार 450 रुपये नकद, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में 4 नवंबर को कोतवाली, जूटमिल और पुसौर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड की कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में पंचधारी डेम स्थित मंदिर के पास दबिश दी। यहां काट पत्ती नामक जुआ खेलते दीपंकर मित्रा उर्फ शुभम (32), सुभाष चन्द्र व्यापारी उर्फ आकाश (28), विक्की मंडल (40) और भास्कर दास (48) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 23,200 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
जूटमिल पुलिस ने दो जगह मारा छापा
जूटमिल पुलिस ने कयाघाट स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे विजय दास महंत (38), अक्षय भारद्वाज (30) और जावेद अली (20) को पकड़ा। इनके पास से 1,980 रुपये जब्त किए गए। वहीं बांझीनपाली स्थित मनकेशरी मंदिर के सामने जुआ खेल रहे संजय कुमार पाण्डेय (40), उमेश आदित्य (30), कमलेश उर्फ भुरी यादव (23) और एतवारी आदित्य (60) को गिरफ्तार किया गया। यहां से 920 रुपये नकद जब्त किए गए। दोनों स्थानों पर कुछ जुआरी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
पुसौर में दो जुआ फड़ों पर कार्रवाई, सात गिरफ्तार
इधर, पुसौर पुलिस ने ग्राम बाघाडोला पंचायत भवन के सामने जुआ खेल रहे डिग्रीलाल चौहान (54), जपेश्वर चौहान (32) और गोपाल चौहान (34) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2,150 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की गई।
वहीं ग्राम जकेला खार के पास जुआ खेल रहे जगदीश साव (29), विद्याधर साव (48), सुशील प्रधान (48) और नंद कुमार साव (31) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 10,200 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की गई।
पुलिस ने सभी 18 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

वन्यजीव संरक्षण और निःस्वार्थ सेवा के लिए सर्प रक्षक टीम को मिला बालासाहब देशपांडे सम्मान, टीम के सेवा कार्यों की हुई सराहना, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रबुद्ध जन बैठक में किया गया सम्मानित

खुशियों की दीपावली खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों साथ मनाई दिवाली, खरसिया पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब की मुहिम में दिवाली विथ अपने में सैकड़ों बच्चों को दिवापली किट प्रदान

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?