रायगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा वार्ड क्रमांक 17 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव एवं अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं तथा उन्हें मिक्चर, बिस्किट, टॉफियां, चॉकलेट, आइसक्रीम, फल एवं मिठाइयां वितरित कीं। उपहार एवं स्वादिष्ट खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें स्नेह एवं प्रोत्साहन देना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बाल दिवस बच्चों के साथ खुशियां बांटने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने का विशेष अवसर है।
इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।









