सक्ती। जिले के छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायपुर से डभरा की ओर आ रही तेज रफ्तार मुस्कान बस ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति दर्री के रहने वाले थे जिनका नाम हरिशंकर चौहान पिता बंसीधर चौहान 40 मोहरदास बैरागी पिता बुद्धेश्वर दास बैरागी 55 शेतकुमार पटेल पिता उम्र 62 हरि प्रसाद पटेल ग्राम दरी के है सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन करने के लिए एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। डभरा पुलिस मौके पर पहुंची











