November 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, 2 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप और टैबलेट जब्त; संचालक जेल दाखिल 530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड, घरघोड़ा न्यायालय का बड़ा फैसला, छाल पुलिस की प्रभावी विवेचना और ठोस साक्ष्यों से आरोपी दोषसिद्ध तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान 27 दिसंबर को होगा यादव समाज का भव्य मड़ाई महोत्सव, आशीष यादव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत,

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

तमनार. नवगठित नगर पंचायत तमनार में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय दीवाली मिलन समारोह ने तमनार के राजनीतिक माहौल को नई गर्माहट दे दी है।समारोह में चुनाव प्रभारी एवं बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू,सह प्रभारी सयोगिता जूदेव,सह प्रभारी एवं पूर्व महापौर जोगेश लांबा,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक सुनीति राठिया सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा नवगठित तमनार नगर पंचायत के पहले चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है।
इस आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननायक स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुत्रवधू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं चुनाव सह प्रभारी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।उनके आगमन के साथ ही समारोह स्थल जय जूदेव के नारों से गूंज उठा। जूदेव परिवार के प्रति क्षेत्र की जनता के पुराने लगाव और आत्मीय रिश्तों की झलक पूरे आयोजन में देखने को मिली।
दो दिन तमनार में डेरा, घर-घर पहुंचकर चुनावी रणनीति का दिया संदेश
भाजपा ने तमनार नगर पंचायत चुनाव को लेकर जिस तरह वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की है,उससे संगठन की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान तमनार में रात्रि विश्राम किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के घर-घर पहुंचकर मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
किसी चुनाव प्रभारी का केवल मंचीय कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर क्षेत्र में रात्रि विश्राम करना और कार्यकर्ताओं के घरों तक पहुंचना संगठन के प्रति उसकी सक्रियता को दर्शाता है।लखनलाल साहू के इस प्रवास ने कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश पहुंचाया कि भाजपा तमनार के प्रथम नगर पंचायत चुनाव को महज एक स्थानीय चुनाव नहीं,बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर मानकर तैयारी कर रही है।
दिलीप सिंह जूदेव की विरासत का स्मरण,संयोगिता के संबोधन में दिखा भावनाओं का सैलाब
समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया,जब संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के व्यक्तित्व,उनके जनसेवा के संकल्प और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ उनके आत्मीय रिश्तों को याद किया।
उन्होंने कहा कि जूदेव परिवार के लिए राजनीति केवल पद और प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का दायित्व रही है।स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने अपना जीवन समाज,संस्कृति और जनसेवा के लिए समर्पित किया।उन्होंने लोगों के दिलों में जो स्थान बनाया,वह किसी राजनीतिक पद की वजह से नहीं,बल्कि अपने अपनत्व,त्याग और समर्पण से बनाया था।
संयोगिता ने भावुक होते हुए कहा कि जूदेव परिवार और इस क्षेत्र की जनता का रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं,बल्कि पीढ़ियों से जुड़ा आत्मीय रिश्ता है।यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।अपने ससुर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना और जनता के विश्वास को बनाए रखना ही परिवार का संकल्प है।
उनके संबोधन के दौरान समारोह में मौजूद कई वरिष्ठ महिलाओं की आंखें नम हो गईं।महिलाओं ने उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की।यह दृश्य जूदेव परिवार और क्षेत्र की जनता के बीच लंबे समय से चले आ रहे भावनात्मक जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहा था।
विष्णुदेव साय की सौगात का जिक्र,तमनार को मिला विकास का नया अवसर
अपने संबोधन में संयोगिता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए तमनार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तमनार को मिली यह सौगात क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब स्थानीय नागरिकों को अपने नगर के विकास,नगरीय सुविधाओं और बेहतर व्यवस्था के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि तमनार को नगर पंचायत बनाने के पीछे क्षेत्र के विकास की परिकल्पना है।अब समय है कि इस नई व्यवस्था को विकास की मजबूत नींव दी जाए।उन्होंने प्रथम निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष के पद को तमनार के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दिग्गजों की मौजूदगी और जूदेव परिवार का अपनत्व, तमनार में भाजपा की चुनावी सक्रियता चर्चा में दो दिवसीय दीवाली मिलन समारोह में चुनाव प्रभारी लखनलाल साहू,सह प्रभारी जोगेश लांबा,जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया और पूर्व विधायक सुनीति राठिया सहित वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।
एक ओर लखनलाल साहू का दो दिवसीय प्रवास और कार्यकर्ताओं के घरों तक पहुंचना संगठन की चुनावी तैयारियों को दर्शाता है, तो दूसरी ओर संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की मौजूदगी ने जूदेव परिवार की विरासत और जनता के साथ उसके आत्मीय रिश्तों को फिर से चर्चा में ला दिया।
तमनार के इस दीवाली मिलन समारोह ने एक साथ तीन संदेश दिए दिलीप सिंह जूदेव की जनसेवा की विरासत का स्मरण,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तमनार को मिली नगर पंचायत की सौगात और आगामी चुनाव के लिए भाजपा संगठन की सक्रियता।अब देखना होगा कि नवगठित नगर पंचायत के प्रथम चुनाव में यह संगठनात्मक सक्रियता किस रूप में सामने आती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?