November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, मिठाई और नमकीन के छह सैंपल जांच के लिए भेजे, पुसौर के मेघा और आयुष रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, साफ-सफाई में मिली कमी; सुधार के दिए निर्देश ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार, चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों से 24,800 नकद की बरामद बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, अलंकार, मुरारी होटल के कारखाने से सेव, कुंदा व चमचम के सैंपल लिए, साफ-सफाई में मिली खामियां, सुधार के निर्देशय लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

देखो महावीर.. तुम मुंबई आए थे न, मैं भी रायगढ़ आ गया, भारतीय सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन पर महावीर अग्रवाल ने साझा की उनके साथ बिताए पल की अपनी यादें

रायगढ़। भारतीय सिनेमा के ही-मैन धमेंद्र का सोमवार 24 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत माना जा रहा है। पूरे देश के साथ रायगढ़ में भी उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। इनमें से एक हैं शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक व कला जगत में विशिष्ट स्थान रखने वाले महावीर अग्रवाल, जिन्हें मुंबई के साथ रायगढ़ में भी धर्मेंद्र से रूबरू होने का कई बार मौका मिला। धर्मेंद्र के निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि अब बालीवुड में उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। हमेशा ओठों पर मुस्कान लिए वह सौम्य चेहरा भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे हमेशा हमारी यादों में, हमारे मन मस्तिष्क में जीवित रहेंगे।
श्री अग्रवाल ने सिने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ बिताए उन पलों को याद करते हुए कहा कि उनसे पहली मुलाकात मुंबई के जुहू बीच के सामने वाली सड़क के कुछ अंदर स्थित उनके बंगले पर हुई थी। तब वे इतनी आत्मीयता व स्नेह से मिले कि मुझे यकीन नहीं हुआ कि अपने फिल्मी कैरियर की इतनी ऊंचाई पर मौजूद, विशाल व्यक्तित्व के धनी सिने स्टार के साथ मैं बैठा हूं। इन कुछ पलों में ही मैं पूरी तरह खो गया। उनसे कुछ देर तक उनकी फिल्मों के साथ अन्य विषयों पर बातचीत हुई, तब उन्होंने कहा था कि देखना महावीर, तुम मुझसे मिलने मुंबई आए हो न, एक दिन मैं भी रायगढ़ आऊंगा और तुमसे मिलूंगा। और वह समय भी आ गया। खरसिया के आलोक इंटरनेशनल स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने वे रायगढ़ स्थित जिंदल स्ट्रीप पर उतरे, तब मुझे देखते ही बड़ी गर्मजोशी व आत्मीयता से मिलते हुए कहा, देखा महावीर… मैंने कहा था न कि एक दिन मैं रायगढ़ आऊंगा और तुमसे मिलूंगा। देखो मैं खुद रायगढ़ आया और तुमसे मुलाकात किया न। ऐसे थे धर्मेंद्र पाजी। इस घटना के बाद भी उनसे मुंबई स्थित उनके मुलाकात हुई। हर मुलाकात में वे उतनी ही आत्मीयता, स्नेह व गर्मजोशी से मिलते थे। आज जब वे नहीं रहे, तो उनके साथ बिताए पल एक चलचित्र की तरह मेरे मन मस्तिष्क पर चल रहे हैं। उनका यूं चले जाना, मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। धर्मेंद्र पाजी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। हम आपको कभी नहीं भूल पाएंगे। आपने हिंदी सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी। उस दौर में जब हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों का दौर चल रहा था, आपने एक्शन व एंग्री यंगमैन की छवि से हिंदी सिनेमा को नई मोड़ दी। पुन: आपको हमारी अश्रुपूर्ण व भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा

बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, अलंकार, मुरारी होटल के कारखाने से सेव, कुंदा व चमचम के सैंपल लिए, साफ-सफाई में मिली खामियां, सुधार के निर्देशय लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?