November 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, संदिग्ध युवक हिरासत में लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दी गईं दीपावली और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं खाद एवं औषधि प्रशासन 15 दिवसिय विशेष अभियान कल से, 16 से 30 नवंबर तक चलेगा 15 दिवसीय विशेष अभियान – “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” जनजाति गौरव दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए पीएम मोदी का आभार इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

लैलूंगा पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी, ग्राम कोयलारडीह में लगी पुलिस जन चौपाल

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में दिनांक 15.01.2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरडीह के ग्राम कोयलारडीह में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानून एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देना आवश्यक है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के कई ग्रामों में महिलाएं स्वयं महिला समिति का गठन कर पुलिस के सहयोग से गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। लगातार आयोजित जन चौपालों के माध्यम से शराबबंदी को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिससे अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही और लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आगे भी इसी तरह जन जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?